
बंग्लादेश में दहशत
New Delhi: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की गूंज अब बांग्लादेश को दहशत में डाल दी है। ढाका के गलियारों और वहां की मीडिया में भाजपा के आने से गहरी बैचेनी का माहौल है।
ढाका के लिए भू-राजनीतिक झटके से कम नहीं...
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, 15 साल ममता बनर्जी के शासन का अंत और भाजपा के उदय से ढाका के लिए भू-राजनीतिक झटके से कम नहीं है। दरअसल वहां के नेताओं और अखबारों को डर है कि बीजेपी सरकार अब सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और शरणार्थियों के मुद्दे पर आर-पार के मूड में होगी, जिससे बांग्लादेश में संकट गहरा सकता है।
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: अमित शाह बोले- जनता ने घुसपैठियों और तुष्टीकरण को दिया करारा जवाब
अवैध घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेज देंगे
मिली जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के राजनीतिक गलियारों में बीजेपी की जीत को चिंता का विषय बता जा रहा है। बांग्लादेशी सांसद अख्तर हुसैन ने हाल में वहां के संसद में चिंता जतायी थी कि अगर बंगाल में भाजपा सरकार बनाती है तो कथित तौर पर अवैध घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेज देंगे।
पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे भूपेंद्र यादव और निशिकांत दुबे
जीत का सीधा असर द्विपक्षीय संबंधों पर
विश्लेषकों के अनुसार भाजपा की जीत का सीधा असर द्विपक्षीय संबंधों पर पडेगा। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, अब असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जैसी हार्डलाइन नीतियां बंगाल में भी लागू होगी। इससे अवैध प्रवास का मुद्दा फिर से गर्माएगा।
Location : New Delhi
Published : 5 May 2026, 7:27 PM IST
Topics : bengal bjp Latest News Politics