
सपा नेता विजय रावत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया के बरहज क्षेत्र में उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त होने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पुल निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और सेतु की जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बरहज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विजय रावत ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद उग्रसेन सेतु निर्माण के महज दो महीने के भीतर क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। यदि निर्माण कार्य में अनियमितता सामने आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला, पुलिस से हुई नोकझोंक
सपा नेता ने जनहित को ध्यान में रखते हुए पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि सेतु क्षतिग्रस्त होने से लोगों के आवागमन पर असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन को इस मामले में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
सपा ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बरहज को सौंपा ज्ञापन (Img: Dynamite News)
विजय रावत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मरम्मत या निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना देने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और विभागीय अनियमितताओं के कारण सड़कें व पुल कम समय में ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उग्रसेन सेतु का मामला सीधे तौर पर जनहित से जुड़ा है। ऐसे में शासन और प्रशासन को इसकी स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
सपा ने उठाए गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर सवाल (Img: Dynamite News)
इस दौरान अजीत प्रसाद, विकास यादव, सोनू सिंह, राहुल यादव, राजू प्रजापति, रवि यादव, सुशील सिंह और अनीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Location : Deoria
Published : 28 October 2026, 2:11 PM IST
Topics : Barhaj News Deoria News Samajwadi Party UP News