Deoria News: अचानक स्कूल पहुंचे डीएम, खुद संभाली क्लास और पूछ डाले ऐसे सवाल, छात्राओं में मची हलचल
देवरिया के बरहज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डीएम मधुसूदन हुल्गी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से गणित और अंग्रेजी के सवाल पूछे और खुद पढ़ाया। डीएम ने हॉस्टल, उपस्थिति और रसोई की व्यवस्था भी जांची। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति और बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।