हिंदी
बीजेपी की जीत (Img: Google)
New Delhi : पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी 180 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। टीएमसी 102 सीटों पर पीछे चल रही है। राज्य की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और कई इलाकों में भगवा लहर का असर साफ दिखाई दे रहा है।
बीजेपी ने स्थानीय संस्कृति और छोटे-छोटे मुद्दों को जोड़कर जनता से सीधा संपर्क बनाया। “झालमुड़ी पॉलिटिक्स” के जरिए पार्टी ने ग्राउंड लेवल पर मजबूत पकड़ बनाई, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में असर दिखा।
कुछ क्षेत्रों में SIR और प्रशासनिक फैसलों को लेकर असंतोष सामने आया। इसका असर स्थानीय वोटिंग पैटर्न पर पड़ा और विपक्ष को फायदा मिलता दिखा।
आरक्षण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों ने वोट बैंक को प्रभावित किया। कई समुदायों के बीच असंतुलन ने चुनावी समीकरण बदल दिए।
बीजेपी का मजबूत संगठन और बूथ मैनेजमेंट सबसे बड़ी ताकत बना। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति ने पार्टी को मजबूती दी। वहीं लंबे समय से सत्ता में रहने के कारण एंटी-इनकंबेंसी और सरकार से नाराजगी का भी असर देखने को मिला।
बीजेपी ने इस बार सोशल इंजीनियरिंग पर खास फोकस किया और नए वोट बैंक को जोड़ने में सफलता हासिल की। जिससे पार्टी की बढ़त और मजबूत हो गई।
फिलहाल रुझान जारी हैं और अंतिम नतीजों के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 12:04 PM IST