राम मंदिर फंड मामले पर सपा सांसद डिंपल यादव का बड़ा हमला, बोलीं- धन की गड़बड़ियाें की हो निष्पक्ष जांच

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर फंड में कथित गड़बड़ियों, 2027 चुनाव और वोटर लिस्ट से नाम कटने के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने मंदिरों के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच की मांग की और कई गंभीर सवाल उठाए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 June 2026, 6:08 PM IST

Mainpuri: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को मैनपुरी में विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों में एसआईटी गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर मंदिर निर्माण और उससे जुड़े धन के उपयोग में गड़बड़ियां हुई हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

राम मंदिर फंड पर उठाए सवाल

राम मंदिर में कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में एसआईटी टीम गठित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि चोरी के काम को अंजाम दिया जा रहा था और सरकार को भी इसकी जानकारी रही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के माध्यम से सामने आया, अन्यथा इसे कभी सार्वजनिक नहीं होने दिया जाता।

BRD मेडिकल कॉलेज में बदलेगी तस्वीर! नए प्राचार्य का एक्शन मोड, मरीज माफिया और निजी एंबुलेंस पर कसा शिकंजा

डिंपल यादव ने कहा कि मंदिर में आने वाले धन में भी गबन और भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले पर एक निष्पक्ष जूरी बैठाई जाए। उन्होंने कहा कि सवाल केवल चंदे का नहीं है, बल्कि जहां-जहां सरकार कॉरिडोर निर्माण और मंदिरों के चौड़ीकरण का कार्य कर रही है, वहां भी भ्रष्टाचार की जांच होनी चाहिए।

अखिलेश यादव के बयान का किया समर्थन

अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि 2027 में भाजपा जीतती है तो उत्तर प्रदेश में चुनाव खत्म हो जाएंगे, डिंपल यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, वे गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने दावा किया कि वहां 27 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर और किस सॉफ्टवेयर के जरिए नाम हटाए जा रहे हैं। डिंपल ने कहा कि चुन-चुनकर नाम काटे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं और इस पर जवाब मिलना चाहिए।

जसपाल राणा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: बेटे के गम में मां का भी निधन, शोक में डूबा उत्तराखंड

टीएमसी नेता विवाद पर भी दी प्रतिक्रिया

टीएमसी नेता के आधे कपड़ों और नंगे पैर घूमने से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए डिंपल यादव ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से संविधान के अनुरूप चलने वाली व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

Location :  Mainpuri

Published :  16 June 2026, 5:52 PM IST