
छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी (IMG: Dynamite News)
Pune: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुणे में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और उनकी पहचान को लेकर पुरुषवादी सोच पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि किसी महिला की पहचान सिर्फ बेटी, पत्नी या मां के तौर पर नहीं हो सकती। उसका अपना स्वतंत्र अस्तित्व है और उसे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार होना चाहिए। कार्यक्रम में राहुल ने छात्राओं और महिलाओं को मंच पर बुलाकर उनकी परेशानियां सुनीं और उनसे सीधे संवाद किया।
राहुल गांधी ने महिलाओं की पहचान को लेकर कहा कि समाज में अक्सर महिलाओं को तीन भूमिकाओं तक सीमित कर दिया जाता है-बेटी, पत्नी और मां। उन्होंने कहा कि ये रिश्ते अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं, लेकिन किसी महिला की पूरी पहचान सिर्फ इन्हीं रिश्तों से तय नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला का पिता, पति या बेटा हो सकता है, लेकिन उसकी पहचान केवल इन रिश्तों से नहीं है। राहुल ने महिलाओं की स्वतंत्रता को जरूरी बताते हुए कहा कि देश की लड़कियों को आजाद होना चाहिए और उन्हें किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
#ChhatronKiGoonj कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी सेना या कोई अन्य चीज नहीं, बल्कि 70 करोड़ लोगों के सपने और विचार हैं। महिलाओं की स्थिति पर राहुल ने कहा कि उन्हें अक्सर तीन भूमिकाओं- पत्नी, बेटी और मां के दायरे में सीमित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि… pic.twitter.com/41KELHUN3W
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने एक महिला से परिवार में संपत्ति और अधिकारों को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुरुष अपने परिवार में हिस्सा मांगता है तो उसे उसका अधिकार कहा जाता है, लेकिन महिला वही चीज मांगे तो उसे अक्सर हिस्सेदारी या विवाद के तौर पर देखा जाता है। महिला ने बताया कि परिवार की अपेक्षा रहती है कि वह सुबह से शाम तक नौकरी करे और घर लौटने के बाद घरेलू काम संभाले, खाना बनाए और बच्चों की देखभाल करे।
राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि आखिर एक पुरुष को किसी महिला को नियंत्रित करने का अधिकार क्यों होना चाहिए? उन्होंने पितृसत्तात्मक सोच को लेकर भी सवाल किया। एक महिला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जब वह खुद को देखती है तो सबसे पहले खुद को एक इंसान मानती है। लेकिन समाज में उसे बार-बार महिला होने के आधार पर अलग नजर से देखा जाता है। उसने बताया कि कई बार लड़कियों को उनकी सुंदरता और शादी को लेकर ही आंका जाता है।
#ChhatronKiGoonj कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक महिला से पितृसत्ता को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा- “क्या आपको महसूस होता है कि एक आदमी पितृसत्ता के तहत आपको नियंत्रित करना चाहता है?” महिला ने जवाब दिया- “जब मैं अपने आपको देखती हूं तो मैं जानती हूं कि मैं एक इंसान हूं। मुझे… pic.twitter.com/9SDbE1CSFb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में महिलाओं की शिक्षा और रोजगार को लेकर भी कई आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां लड़के की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि लड़की की शिक्षा को लेकर अलग नजरिया रखा जाता है। उन्होंने कहा कि लड़कियों के लिए यह तय कर दिया जाता है कि उन्हें कब घर से बाहर जाना है, किसके साथ जाना है और कब वापस लौटना है। वहीं लड़कों को देर रात तक बाहर रहने और अपनी पसंद के फैसले लेने की ज्यादा आजादी मिलती है।
कार्यक्रम में भोजपुरी लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ ने भी राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया। उन्होंने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि जब वह सरकार से सवाल पूछती हैं तो उन्हें जवाब मिलने के बजाय कई बार सवालों और एफआईआर का सामना करना पड़ता है। नेहा सिंह राठौड़ ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि शादी के बाद जब उन्होंने एक गीत गाया था, तब उनके घर पुलिस पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों से लेकर आसपास के लोगों तक ने उनके सवाल उठाने और गाने को लेकर आपत्ति जताई।
#ChhatronKiGoonj कार्यक्रम में नेहा ने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा कि वह भोजपुरी में लोकगीत गाती हैं और सरकार से सवाल पूछने पर उन्हें FIR और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा। नेहा ने कहा कि शादी के बाद जब उन्होंने ‘यूपी में काबा’ गाना गाया था, तब उनके घर पुलिस पहुंच गई थी।… pic.twitter.com/JfNxhUoAnv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 22, 2026
राहुल गांधी ने महिलाओं और पुरुषों के लिए समाज के अलग-अलग मानदंडों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक लड़का देर शाम या रात में घर से बाहर रह सकता है, लेकिन लड़की के लिए समय की पाबंदी लगा दी जाती है। उन्होंने कहा कि लड़का कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकता है, लेकिन लड़की के लिए एक समय के बाद यह कह दिया जाता है कि अब उसकी शादी की उम्र हो गई है और उसे पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
राहुल ने इसी अंतर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों की क्लिप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर लड़कों और लड़कियों दोनों की तरफ से गाली देने की बात सामने आई तो लड़कियों के गाली देने को ‘कल्चरल शॉक’ के तौर पर देखा गया। राहुल ने सवाल उठाया कि अगर लड़का गाली देता है तो उसे सामान्य माना जाता है, लेकिन लड़की वही करे तो उसके चरित्र और संस्कार पर सवाल क्यों उठते हैं?
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में महिलाओं की आजादी को सिर्फ महिलाओं का मुद्दा नहीं बल्कि देश की प्रगति से जुड़ा सवाल बताया। उन्होंने कहा कि अगर आधी आबादी को उनकी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ने का मौका नहीं मिलेगा तो देश अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
Location : Pune
Published : 22 August 2026, 9:15 PM IST