हिंदी
आजम खान से जेल में मिलें शिवपाल यादव (IMG: Dynamite News)
Rampur: उत्तर प्रदेश के रामपुर में जेल की सलाखों के पीछे बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव मुलाकात की। इस मुलाकात ने रामपुर की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से जेल में होने वाली शिवपाल यादव की मुलाकात को लेकर सपा कार्यकर्ताओं से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव अपने तय कार्यक्रम के तहत बुधवार को रामपुर पहुंचें। यहां वह जिला जेल में बंद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से मुलाकात की। जेल में मुलाकात के लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
शिवपाल यादव की आजम खान से यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी के उन नेताओं में रहे हैं, जिनका पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रहा है। रामपुर की राजनीति में तो उनका दबदबा काफी पुराना रहा है। ऐसे में जेल में बंद आजम खान से शिवपाल यादव की मुलाकात को सिर्फ सामान्य मुलाकात के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रामपुर जेल पहुंचे आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से मिलने फिलहाल शिवपाल सिंह पाल सिंह यादव अभी कुछ ना बोलते हुए रामपुर जेल के अंदर गए हैं और अभी देखना होगा की कितने देर की मुलाकात उनसे रहेगी#SamajwadiParty… pic.twitter.com/XzH6vJUHMM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 12, 2026
आजम खान 17 नवंबर 2025 को रामपुर कोर्ट से सजा मिलने के बाद जिला जेल में बंद हुए थे। इसके बाद से वह लगातार जेल में हैं। उनके जेल जाने के बाद से रामपुर की राजनीति में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। आजम खान का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल रहे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, इस मामले में MP-MLA कोर्ट से दोषी करार; जानें क्या मिली सजा?
शिवपाल यादव की मुलाकात सिर्फ आजम खान तक सीमित नहीं रहेगी। वह उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से भी जेल में मुलाकात करेंगे। अब्दुल्लाह आजम भी समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और रामपुर की राजनीति में सक्रिय चेहरा रहे हैं। पिता-पुत्र दोनों से एक साथ मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Location : Rampur
Published : 12 August 2026, 12:29 PM IST