
अखिलेश यादव के लिए कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव (Img: Dynamite News)
Noida: कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और शिवभक्त अपनी अलग-अलग मनोकामना के साथ कांवड़ लाने लगे हैं। कुछ शिवभक्त अपनी शादी तो कुछ घर की शांति या रोजगार में तरक्की की मनोकामना मांगते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शिवभक्त से मिलवाने जा रहे है, जो खुद के लिए नहीं बल्कि अखिलेश यादव के लिए हरिद्वार से गंगाजल उठाकर नोएडा ला रहे हैं।
बड़ी बात यह है कि नोएडा के इस शिवभक्त ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है। सिर्फ डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें यह अनोखी खबर।
हम बात कर रहे हैं नोएडा के बॉबी यादव की। बॉबी यादव नोएडा में स्थित सर्फाबाद गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बॉबी यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत करने के लिए डाइनामाइट न्यूज़ की टीम मुरादनगर पहुंची। जहां बॉबी यादव से बातचीत हुई।
ये भी पढ़ें- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए उठाई 201 लीटर गंगाजल की कांवड़, आखिर कौन है बॉबी, जिसकी मन्नत ने सबको चौंका दिया?
बॉबी यादव ने डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए बताया, "मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ पा लिया है। मेरे पास किसी चीज की कमी नहीं है। मैंने यह कांवड़ अखिलेश यादव के लिए उठाई है। हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल लेकर अपने गांव जा रहा हूं। कांवड़ उठाते वक्त मैंने भगवान भोलेनाथ से दुआ मांगी थी कि हे भगवान! 2027 में भैया अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं, क्योंकि सिर्फ अखिलेश यादव है जो युवाओं की आवाज को सुन सकते हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और प्रदेश में रहने वाले करोड़ों बच्चों की आवाज को सुने। इसी मनोकामना के साथ मैंने कावड़ उठाई है और मुझे पूरा विश्वास है कि अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मुझे अपने भोलेनाथ पर विश्वास है कि वह मेरी मनोकामना को जरूर पूरा करेंगे।"
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला; ताहिर हुसैन समेत 4 को उम्रकैद
बॉबी ने आगे बताया, "मैं अखिलेश भैया के लिए दूसरी बार कावड़ लेकर आ रहा हूं। इससे पहले पिछली साल 200 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई थी और इस बार 201 लीटर की कांवड़ उठा रहा हूं।"
Location : Noida
Published : 31 July 2026, 4:58 PM IST