“भोलेनाथ… 2027 में अखिलेश भैया को CM बना देना”…इस मनोकामना को लेकर नोएडा के बॉबी ने हरिद्वार से उठाई 201 लीटर गंगाजल की कांवड़
कांवड़ यात्रा में हर साल लोग अपनी-अपनी मनोकामनाओं के साथ गंगाजल लाते हैं, लेकिन इस बार नोएडा के एक शिवभक्त की इच्छा चर्चा का विषय बन गई है। उसने अपने लिए नहीं, बल्कि एक राजनीतिक नेता के लिए 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है। आखिर कौन है यह युवक और उसने भोलेनाथ से क्या प्रार्थना की?