“पीडीए की सरकार बनी तो हर वर्ग का होगा भला”, सपा के वरिष्ठ नेता रामआसरे विश्वकर्मा ने कोल्हुई में भरी हुंकार

कोल्हुई में समाजवादी पार्टी की जनसभा में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने पीडीए की एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं के मुद्दे उठाए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 September 2026, 6:28 PM IST

Kolhui: महराजगंज के कोल्हुई कस्बे के एक मैरेज हाल में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ सपा नेता रामआसरे विश्वकर्मा ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीडीए की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग के हित में काम किया जाएगा।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं को अपेक्षित अधिकार एवं सम्मान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की बात करती रही है। पीडीए की एकजुटता प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है।

ये भी पढ़ें- Maharajganj: एक गलती और पलभर में मच गई चीख-पुकार! 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दो मजदूर, हालत गंभीर

 

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनसमर्थन जुटाने की अपील की।

ये भी पढ़ें- ‘खंभा है, तार है, ट्रांसफॉर्मर है पर फिर भी अंधेरे में 20 साल’! लखीमपुर खीरी के इस गांव की हैरान करने वाली दास्तान

जनसभा में ये हुए शामिल

सभा में पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक विनोद तिवारी, जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, दीपू पांडेय, मनोज सिंह, मदन गोपाल यादव, बाबर अब्बासी, शैलेन्द्र यादव, किताबुल्लाह, सिंहबली विश्वकर्मा और राकेश यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Location :  Kolhui

Published :  6 September 2026, 6:06 PM IST