समाज पर टिप्पणी करोगे तो सबसे पहले सिपाही बनकर खड़ा होऊंगा’, पंचेड़ा में जयंत चौधरी का बड़ा बयान

मुजफ्फरनगर के पंचेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 September 2026, 5:13 PM IST

मुजफ्फरनगर। पंचेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की ओर से सामाजिक समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में क्षेत्र के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, “भाजपा राज में आंबेडकर की सबसे ज्यादा प्रतिमाएं तोड़ी गईं”, राजभर पर भी कसा तंज

बोले- समाज पर टिप्पणी हुई तो सिपाही बनकर खड़ा रहूंगा

मंच से संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने सामाजिक सम्मान, भाईचारे और समरसता को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि समाज के सम्मान का सवाल आने पर वह समाज के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर किसी भी तरह की टिप्पणी से बचते हुए आपसी भाईचारा और संवाद बनाए रखना जरूरी है।

सामाजिक समरसता और भाईचारे को बताया जरूरी

जयंत चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र का अर्थ केवल चुनाव या आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप काम करना भी लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए सामाजिक बराबरी और सम्मान की भावना को लोकतंत्र की बुनियाद बताया।

उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीण युवाओं से जुड़े सवालों को राजनीतिक एजेंडे में प्रमुख स्थान मिलना चाहिए। खेती करने वाले युवाओं के भविष्य, किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब जमीन से आवाज उठती है, तभी व्यवस्था में सुधार की दिशा मजबूत होती है।

कौन देगा जवाब? समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जेल में और कार्यवाहक फरार घोषित, प्रतापगढ़ में कैसे जीतेंगे 2027 विधानसभा चुनाव?

गन्ना किसानों के भुगतान और गन्ना मूल्य का किया जिक्र

गन्ना किसानों का जिक्र करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि गन्ने के भुगतान और गन्ना मूल्य में पिछले वर्षों में बदलाव आया है। उन्होंने एथेनॉल नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे गन्ने के साथ-साथ मक्का और धान जैसी फसलों की खरीद को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने किसानों, गुड़ कारोबार और खांडसारी इकाइयों को इससे मिलने वाले संभावित लाभ की भी चर्चा की।

भेदभाव नहीं, संवाद; टकराव नहीं, समन्वय’ का दिया संदेश

उन्होंने सामाजिक समरसता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया। जयंत चौधरी ने कहा कि पार्टी का मंत्र भेदभाव नहीं, संवाद और टकराव नहीं बल्कि समन्वय एवं साझेदारी होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के गांव नूरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा राजा महेंद्र प्रताप की स्मृति में पदयात्रा और फतेहपुर सीकरी, आगरा में स्वाभिमान रैली का आयोजन किए जाने की बात कही।

DUSU रिजल्ट के बाद निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तंज, बोले- ‘कभी राखी सावंत के साथ मंच साझा करते नजर आएंगे’

मीडिया से बातचीत में जयंत चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विकास और कनेक्टिविटी का भी उल्लेख किया। उन्होंने एक्सप्रेसवे, हाईवे और रैपिड रेल जैसी परियोजनाओं की चर्चा करते हुए क्षेत्र में नए उद्योगों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े निवेश की बात कही। उन्होंने मेरठ क्षेत्र की सरकारी आईटीआई में प्रस्तावित निवेश तथा मुजफ्फरनगर की आईटीआई में आगामी चरण में होने वाले कार्यों का भी जिक्र किया।

Location :  MUZAFFARNAGAR

Published :  20 September 2026, 5:13 PM IST