
अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने पर लखनऊ में बवाल
Lucknow: पेपर लीक के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पार्टी नेता को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ यूपी की राजधानी लखनऊ में शाम को बड़ा बवाल देखा गया। सपा प्रमुख को हिरासत में लिये जाने के खिलाफ पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता लखनऊ की सड़कों पर उतर आये और विधानसभा घेराव के लिए पहुंच गये। इस दौरान वहां तनावपूर्ण माहौल बना हुआ। पुलिस के साथ सपा नेताओं की तीखी झड़प देखी गई।
Lucknow: सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, जाना हालचाल
लखनऊ पुलिस ने अखिलेश यादव की हिरासत के खिलाफ विधानसभा घेरने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और राजपाल कश्यप समेत तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर बस से इको गार्डन भेजा है।
इस दौरान सपाइयों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। अखिलेश यादव की दिल्ली में हिरासत और पुलिस के खिलाफ सपाइयों का आक्रोश जारी है।
UP Politics: प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और राजपाल कश्यप डिटेन, इको गार्डन भेजे गए सपा नेता#UPPolitics #ShyamlalPal #RajpalKashyap #detained #ViralVideo #DynamiteNews @samajwadiparty @mediacellsp pic.twitter.com/xHOkAw49m8
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 21, 2026
अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा नेताओं ने उठाई बड़ी मांग
दूसरी तरफ लखनऊ से दूर देश की राजधानी दिल्ली में पेपर लीक मामले के खिलाफ जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन सुबह पहले संसद में और दोहपर बाद में सड़क पर सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों में जबरदस्त गुस्सा देखा गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों और नेताओं ने मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री आवास पर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
इस दौरान वहां तनावपूर्ण माहौल रहा। सांसदों और पुलिस ने तीखी झड़प देखी गई। पीएम आवास पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। सभी को मॉडल टाउन थाने ले जाया गया।
युवा छात्रों के समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ अब तक का सबसे आक्रामक रुख अपनाया है।
Location : Lucknow
Published : 21 July 2026, 8:39 PM IST