अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा नेताओं ने उठाई बड़ी मांग

कन्नौज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व मे सपा नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल ने कन्नौज पुलिस अधीक्षक से मिलकर मुकेश देशबंदु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 July 2026, 8:00 PM IST
google-preferred

Lucknow: कन्नौज में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व मे सपा नेताओं का प्रतिनिधि मण्डल ने कन्नौज पुलिस अधीक्षक से मिलकर मुकेश देशबंदु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी तिर्वा अनिल पाल ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार को बताया की सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ की जा रही अनर्गल और मानहानिकारक टिप्पणियों के मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अनिल पाल ने लगाया ये आरोप

अनिल पाल ने आरोप लगाया है कि 'आजाद मुकेश पाल देशबंधु' नामक फेसबुक आईडी के माध्यम से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी और उनके पिता व पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव जी के विरुद्ध बेहद आपत्तिजनक, असत्य और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि आरोपी द्वारा फेसबुक पर लगभग 25-30 पोस्ट के जरिए न केवल नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि समाज में द्वेष की भावना फैलाकर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने कहा- योगी से अच्छी तो अखिलेश यादव की सरकार थी, सरकार की नीतियों की खोली पोल

वही जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने बताया कि आरोपी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और मानहानिकारक हैं, जो भारतीय कानून के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आते हैं। इससे न केवल संबंधित नेताओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है, बल्कि आम जनता के बीच गलत संदेश भी जा रहा है।

सपा नेताओं ने की ये मांग

सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए साथ ही, संबंधित फेसबुक अकाउंट, वायरल वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर, आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की अराजकता पर रोक लग सके।

यूपी चुनाव: PDA के साथ ‘पंडित जी’? अखिलेश यादव ने राजनीति में क्यों आजमाया नेताजी का चरखा दांव?

सपा नेता रहे मौजूद

इस मौके पर इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी "बऊअन,सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, वरिष्ठ सपा नेता रामभजन पाल एडवोकेट, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा अरुण यादव, कुक्कू चौहान, अंशू पाल, शैलेन्द्र यादव एडवोकेट, भानू प्रताप एडवोकेट, गुफरान अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

Location :  Lucknow

Published :  8 July 2026, 7:57 PM IST

Advertisement