गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने कहा- योगी से अच्छी तो अखिलेश यादव की सरकार थी, सरकार की नीतियों की खोली पोल

गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने योगी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर बड़ी महापंचायत का ऐलान किया है। किसान नेताओं का दावा है कि हजारों किसान जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 July 2026, 9:56 AM IST
google-preferred

Greater Noida: अपनी मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर के किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब किसानों ने ऐलान किया है कि आगामी 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर एक बड़ी महापंचायत होगी, जिसमें करीब 10 हजार से ज्यादा किसान एकत्रित होंगे।

"इस सरकार में सिर्फ तानाशाही चलती है"

महापंचायत का ऐलान करते हुए किसान नेता डॉ. रुपेश वर्मा ने कहा कि जिले में किसान अपनी आबादी और भूखंड को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहा है, लेकिन किसानों की आवाज को सिर्फ इस सरकार में दबाया जा रहा है। डॉ. रुपेश वर्मा ने आगे कहा कि इससे अच्छी अखिलेश यादव की सरकार थी। कम से कम अपने हक़ के लिए लड़ाई तो लड़ लेते थे, लेकिन इस सरकार में सिर्फ तानाशाही चलती है।

नोएडा मजदूर आंदोलन : नक्सल ठप्पे पर भड़के Akhilesh Yadav, योगी से पूछा- 10 साल में ऐसे हालात क्यों?

"किसानों से सिर्फ झूठे वादे किए"

सोरन प्रधान ने बताया कि सरकार ने किसानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज तक रोजगार नहीं मिल। जिले में एक भी जनप्रतिनिधि ऐसा नहीं है, जो किसानों के मुद्दों को उठाए। जिन किसानों की जमीन पर गौतमबुद्ध नगर बना, उन किसानों को आज प्रताड़ित किया जा रहा है।

Akhilesh Yadav Rally: दादरी में अखिलेश यादव की एंट्री, नारों से गूंज उठा पंडाल

महापंचायत में 10 हजार से ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे

किसानों का कहना है कि इसलिए 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार और तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत की जाएगी। जिसमें करीबन 10 से ज्यादा किसान हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि जिले के करीब एक लाख किसान परेशान हैं, जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा।

Location :  Greater Noida

Published :  8 July 2026, 9:56 AM IST

Advertisement