
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (FIle Photo) Source internet
Prayagraj: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में आज अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क अदालत के सामने रखे, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
यह मामला उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें निचली अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को खारिज कर दिया था। याचिकाकर्ता ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता और राहुल गांधी की ओर से पेश वकीलों ने विस्तार से अपनी-अपनी दलीलें दीं। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद मामले पर विचार करने के लिए फैसला सुरक्षित रखने का निर्णय लिया।
Location : Prayagraj
Published : 17 April 2026, 1:20 PM IST