पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर रीताब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। टीएमसी के वरिष्ठ नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विधानसभा स्पीकर के आदेश को रद्द कर दिया है। आखिर क्या है पूरा विवाद और अदालत के फैसले के बाद अब आगे क्या होगा, जानें पूरा मामला

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 27 November 2026, 4:26 PM IST
google-preferred

Kolkata: कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। अदालत ने विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस के 3 जून के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें बागी तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक ऋतब्रत बंद्योपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी।

जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने स्पीकर को दोनों पक्षों के दावों पर नए सिरे से विचार करने और 10 दिनों के भीतर नया फैसला लेने का निर्देश दिया है। अदालत का यह फैसला टीएमसी के वरिष्ठ नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय की रिट याचिका पर आया है। इसे टीएमसी के बागी गुट के लिए बड़ा कानूनी झटका माना जा रहा है।

स्पीकर के 3 जून के आदेश से शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद उस समय शुरू हुआ था, जब विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस ने 3 जून को एक आदेश जारी कर बागी टीएमसी विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी थी।

यूपी की बड़ी खबर: UP PCS 2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम रद्द, मेंस और इंटरव्यू होंगे दोबारा

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता सोभनदेव चट्टोपाध्याय का आधिकारिक नामांकन किया था। इसके बावजूद स्पीकर ने ऋतब्रत बंद्योपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी। इसी फैसले को लेकर सोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था।

याचिका में उन्होंने दलील दी थी कि विधानसभा स्पीकर को पार्टी के आधिकारिक नामांकन को दरकिनार करने का अधिकार नहीं था।

विधानसभा में क्यों अहम है नेता प्रतिपक्ष का पद

बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। नेता प्रतिपक्ष सदन में विपक्ष की आवाज उठाने के साथ सरकार से विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछता है। आमतौर पर यह पद विपक्ष में सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी के नेता को मिलता है।

पार्टी अपने नेता का चयन करती है, जिसके बाद विधानसभा स्पीकर संबंधित नेता को मान्यता देते हैं। पश्चिम बंगाल में विवाद इसी प्रक्रिया को लेकर पैदा हुआ था। टीएमसी के आधिकारिक उम्मीदवार और बागी गुट के विधायक के बीच नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर मामला अदालत तक पहुंच गया।

UP Assembly Election: गोरखपुर में BJP को बड़ा झटका, विश्वजीत त्रिपाठी और मुकेश शर्मा सपा में शामिल

स्पीकर को 10 दिनों के भीतर लेना होगा नया फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस कृष्ण राव की एकल पीठ ने स्पीकर के 3 जून के आदेश को रद्द कर दिया। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस को दोनों पक्षों के दावों पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया गया है।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद ऋतब्रत बंद्योपाध्याय की नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता समाप्त हो गई है। हालांकि, अदालत ने यह तय नहीं किया है कि अब इस पद पर किसे मान्यता दी जाएगी। इसका निर्णय विधानसभा स्पीकर को नए सिरे से करना होगा। अदालत ने इसके लिए 10 दिनों की समय सीमा निर्धारित की है।

Location :  Kolkata

Published :  27 November 2026, 3:53 PM IST

Related News

Advertisement