
पूर्व प्रत्याशी नसीम अहमद (Img: Dynamite News)
Bareilly: 118 बहेड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नसीम अहमद समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना देवरणिया में कथित धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि जमीन का सौदा कराने और मोटा कमीशन दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से लाखों रुपये लिए गए, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की गई।
एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता रामप्रसाद का कहना है कि उसे जमीन का सौदा कराने का भरोसा दिलाकर विजय, गिरी, अजीत और बाद में नसीम अहमद से मिलवाया गया। आरोप है कि अलग-अलग समय पर चेक और नकद के माध्यम से लाखों रुपये लिए गए।
ये भी पढ़ें - Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान
शिकायतकर्ता का दावा है कि कुछ रकम लौटाने के बाद भी करीब 8.50 लाख रुपये वापस नहीं किए गए। जब उसने अपनी बाकी रकम मांगी तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर नसीम अहमद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Bareilly: जिस भाई की कलाई पर बांधी थी राखी, उसी ने सीने में दाग दी गोली; मातम में बदलीं खुशियां
Location : Bareilly
Published : 5 August 2026, 3:29 PM IST
Topics : bareilly news crime news land scam case UP News