आगरा से मथुरा के लिए रवाना होंगे सीएम योगी, ‘मिशन-2027’ के चिंतन शिविर में दिग्गजों संग करेंगे महामंथन

आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर हलचल तेज है। पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार से शुरू होने वाले इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कई अहम गतिविधियों से जुड़ा है। लेकिन मंगलवार का एक पड़ाव खास चर्चा में है आइए जानते हैं इस बारे में।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 16 November 2026, 1:50 PM IST

Agra: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को सीएम शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाएंगे, जहां वे उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।

इससे पहले वे सोमवार को आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से मथुरा के लिए रवाना होंगे। मथुरा में वे भाजपा के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' में हिस्सा लेंगे, जिसमें पार्टी की आगामी राजनीतिक गतिविधियों और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

मथुरा में भाजपा के 'चिंतन शिविर' में भागीदारी

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे राजकीय विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा जाएंगे। भाजपा मथुरा में दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' आयोजित कर रही है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल होंगे।

UP Assembly Election 2027: यूपी की चुनावी रैली में नया ट्विस्ट, सीएम योगी और ओवेसी कल होंगे आमने-सामने

इस शिविर में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन के भी मंगलवार को इस 'चिंतन शिविर' में शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करना शुरू कर दिया है। नगर निगम दिवंगत विधायक के आवास तक जाने वाले रास्ते पर विशेष ध्यान दे रहा है, तैयारियों में सड़क की मरम्मत, अतिक्रमण हटाना और साफ-सफाई के काम को बेहतर बनाना शामिल है।

दिवाली पर संतों के द्वार पहुंचे सीएम योगी, महंत नृत्य गोपाल दास का जाना हालचाल, लिया आशीर्वाद

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे रास्ते और आसपास के इलाकों में जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।

Location :  Agra

Published :  16 November 2026, 1:50 PM IST