हिंदी
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए स्थापित नमो सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए राहत और सेवा का प्रमुख केंद्र बन गया है। झारखंड-बिहार सीमा के समीप खिजुरिया से आगे स्थित इस विशाल शिविर में कांवरियों को निःशुल्क भोजन, विश्राम, स्वच्छ पेयजल, आवासन और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबी पैदल यात्रा के बाद यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कुछ पल आराम के साथ सेवा और अपनापन भी मिल रहा है।
Published : 5 August 2026, 11:54 AM IST