Namo Seva Camp: सावन में देवघर पहुंचे हजारों कांवरिये, यहां मिल रही हैं भोजन से लेकर चिकित्सा तक की सुविधाएं

देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान नमो सेवा शिविर कांवरियों के लिए बड़ा सहारा बना हुआ है। अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां भोजन और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं। 200 से 300 स्वयंसेवक दिन-रात भोजन, पानी, विश्राम और चिकित्सा व्यवस्था में जुटे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 12:08 PM IST
1 / 8 देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए स्थापित नमो सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए राहत और सेवा का प्रमुख केंद्र बन गया है। झारखंड-बिहार सीमा के समीप खिजुरिया से आगे स्थित इस विशाल शिविर में कांवरियों को निःशुल्क भोजन, विश्राम, स्वच्छ पेयजल, आवासन और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबी पैदल यात्रा के बाद यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कुछ पल आराम के साथ सेवा और अपनापन भी मिल रहा है।
2 / 8
3 / 8
4 / 8
5 / 8
6 / 8
7 / 8
8 / 8

Location :  Deoghar

Published :  5 August 2026, 12:08 PM IST