Namo Seva Camp: सावन में देवघर पहुंचे हजारों कांवरिये, यहां मिल रही हैं भोजन से लेकर चिकित्सा तक की सुविधाएं
देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान नमो सेवा शिविर कांवरियों के लिए बड़ा सहारा बना हुआ है। अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां भोजन और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं। 200 से 300 स्वयंसेवक दिन-रात भोजन, पानी, विश्राम और चिकित्सा व्यवस्था में जुटे हैं।