सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन प्रणाली सक्रिय होती है, मल नरम रहता है और कब्ज कम होती है। पर्याप्त पानी और फाइबर युक्त आहार कब्ज से बचाव में मदद करता है, जबकि शराब और ज्यादा कैफीन से समस्या बढ़ सकती है।

सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने की आदत कब्ज कम करने में मदद करती है। जब पानी पेट में जाता है, तो बड़ी आंत की गतिविधि बढ़ जाती है। इसे 'गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स' कहा जाता है। यही वजह है कि कई लोगों को सुबह टॉयलेट जाने का प्रेशर महसूस होता है। पानी पीने से आंत में नमी बनी रहती है और मल नरम होता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
कब्ज तब होती है जब मल सख्त और सूखा हो जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी और फाइबर की कमी होती है। पानी की कमी से बड़ी आंत ज्यादा पानी सोखती है, जिससे मल और सख्त हो जाता है। सुबह पानी पीने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
खाली पेट पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है। जब खाना छोटी आंत से बड़ी आंत में पहुंचता है, तब बड़ी आंत बचे हुए पदार्थ से पानी सोखकर मल बनाती है। पानी की पर्याप्त मात्रा से मल मुलायम रहता है और आसानी से बाहर निकलता है। इससे कब्ज और पेट में गैस बनने की समस्या कम होती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
सिर्फ पानी पीना ही पर्याप्त नहीं है। फाइबरयुक्त आहार, जैसे फल और सब्जियां, साथ में लेने पर ही पानी का असर बढ़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कब्ज की समस्या में दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। फाइबर और पानी का सही संतुलन पाचन को दुरुस्त रखता है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
शराब और अत्यधिक कैफीन युक्त पेय शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए पानी पीने के साथ हेल्दी आहार और हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है। नियमित सुबह पानी पीने से पाचन स्वस्थ रहता है और कब्ज जैसी समस्या दूर रहती है।(फोटो सोर्स- इंटरनेट)