हिंदी
धू-धू कर जला रावण का पुतला
Nainital: जनपद में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य आयोजन हुआ। नगर की जानी मानी धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से डीएसए मैदान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां करीब पचपन फीट ऊंचे रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया। पुतला जलते ही जोरदार आतिशबाजी हुई और पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ इस नजारे को देखा।
शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा और कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने राम और सीता की आरती कर किया। इसके बाद मंच पर राम और रावण के युद्ध का मंचन हुआ जिसमें भगवान राम ने रावण का वध किया।
डीएसए मैदान में पचपन फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन
इस मौके पर स्थानीय नागरिकों के साथ ही देशभर से आए पर्यटक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। युद्ध के मंचन के बाद रावण ने मरते समय लक्ष्मण को नीति और धर्म का संदेश दिया। उसने कहा कि अच्छे काम में देरी नहीं करनी चाहिए। छोटे और बड़े की बात माननी चाहिए और बुराई से दूरी बनानी चाहिए। रावण दहन और आतिशबाजी का यह नजारा लोगों की यादों में हमेशा के लिए बस गया।
Nainital News: नैनीताल पुलिस ने चोरों पर कसी नकेल; 22 तोला सोने के जेवरात बरामद
दशहरा मेले में भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया जिससे पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रावण का विशाल पुतला धू-धू कर जला। रामलीला में श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जैसे ही प्रभु श्रीराम के एक प्रचंड बाण ने रावण का अंत किया, वैसे ही चालीस फीट ऊंचा पुतला आग की लपटों में घिर गया। पुतले में रखे पटाखे और आतिशबाजी धमाकों के साथ फूट पड़े। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और साथ ही दर्शकों के जोरदार जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
उत्तराखंड में लौट आया मानसून! देहरादून-नैनीताल समेत कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी
मेले में दुकानों पर खानपान की वस्तुओं का आकर्षण देखते ही बन रहा था। बच्चों ने गुब्बारों, खिलौनों और खासकर धनुष-बाण खरीदकर पर्व का आनंद लिया। युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज नजर आया, तो महिलाओं ने श्रृंगार व प्रसाद सामग्री की दुकानों पर खरीदारी की
Location : Nainital
Published : 3 October 2025, 1:21 PM IST
Topics : Lord Shri Ram Nainital Ravana Dahan Vijayadashami