हिंदी
राज्यों में बढ़ता तापमान
नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, यहां तक की दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तर प्रदेश में तो पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। दिन के समय लोगों को गर्म हवाएं चल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार कुछ हिस्सों में बारिश होने से राहत मिल सकती है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, 23 अप्रैल यानी आज मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर उष्ण लहर यानी लू चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर लू की संभावना जताए जाने के साथ ही गर्म रात्रि होने के भी आसार जताए गए हैं। अगर तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो प्रताप गढ़, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली और उसके आस पास के इलाकों में गर्म रात्रि होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी चल सकती है। राज्य में अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज मौसम गर्म रहने वाला है। तेज धूप के साथ-साथ गर्म हवाएं चलेंगी। दोपहर में तेज लू चल सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रुप से बादल छाए रह सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्र जैसे कुल्लू और शिमला में आज हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के निचले हिस्सों की बात करें तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में भी गर्मी का भीषण देखने को मिल सकता है, यहां के कई जिलों में लू चलने की संभावना है। बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेरा,कोटा , बारां और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है साथ ही मौसम विभाग ने लू का यलो अलर्ट जारी किया है। जिससे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Location : New Delhi
Published : 23 April 2025, 6:22 AM IST
Topics : Heat wave UP Weather Weather Update