Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बरसे बदरा, ताममान में आई गिरावट, लोगों को ठंड का एहसास

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश हुई जोरदार बारिश हुई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारी बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 October 2026, 6:23 AM IST
google-preferred

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारी बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।

तेज बारिश का असर दिल्ली के कनॉट प्लेस, झंडेवालान, राजीव चौक, पटेल नगर के अलावा एनसीआर के नोएडा, ग्रेटन नोएडा और गाजियाबाद तक देखा गया।

तापमान में गिरावट, ठंडक का अहसास

बता दें कि सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के तापमान में गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सर्दी का अहसास जल्द ही होने की उम्मीद बढ़ गई है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इंडिया गठबंधन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, CJI सूर्यकांत ने मुलाकात के अनुरोध को ठुकराया

तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव

तेज बारिश का असर दिल्ली के कनॉट प्लेस, झंडेवालान, राजीव चौक, पटेल नगर के अलावा एनसीआर के नोएडा, ग्रेटन नोएडा और गाजियाबाद तक देखा गया। तेज बारिश के कारण करोल बाग में स्थित मां आदिशक्ति के झंडेवालान मंदिर के बाहर सड़कों पर पानी भरा नजर आया। इसके अलावा भी दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखी गई।

Delhi में घर से निकलने से पहले पढ़ लें Traffic Advisory, इन रास्तों पर बचकर निकलें, ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

मौसम विभाग की चेतावनी

इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 घंटे एनसीआर क्षेत्र में तेज बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में सक्रिय पाश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। इस वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है।

अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में बारिश की वजह से तापमान के और नीचे गिरने की संभावना बढ़ गई है। इससे सर्दी की आमद जल्दी होने की संभावना बढ़ गई है।

Location :  New Delhi

Published :  12 October 2026, 6:11 AM IST

Advertisement