देशभर में मौसम का मिजाज बदला: उत्तर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बूंदाबांदी के साथ सर्दी ने दस्तक दी है। वहीं, दक्षिण भारत के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की चेतावनी दी है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 8 November 2025, 7:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में मौसम का स्वरूप अचानक बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी सर्दी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रे में बर्फ की मोटी परत जम चुकी है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में भी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

Delhi Cold News

देशभर में मौसम ने ली करवट

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, हालांकि बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा में नमी बढ़ने से ठंड का एहसास बढ़ेगा, लेकिन वायु गुणवत्ता अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में है।

UP Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा पश्चिमी यूपी, राजधानी में भी पारे की चाल धीमी

उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे की दस्तक

उत्तर प्रदेश में दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई है, जबकि रात और सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 10 नवंबर तक कोहरे की शुरुआत हो सकती है। बिहार में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र (RMC) के अनुसार, तमिलनाडु के सात जिलों मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, सर्द हवाओं के बाद अब बारिश का डबल अटैक; जानें ताजा अपडेट

पूर्वोत्तर में भी बारिश का दौर जारी

स्काईमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं उत्तर भारत में बर्फबारी से ठंड और तेज़ हवाएं बढ़ेंगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव मौसमी चक्र का हिस्सा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के मेल से तापमान और वर्षा दोनों में अस्थिरता बनी रहेगी।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 November 2025, 7:42 AM IST