पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदला उत्तर भारत का मौसम, जानिए अगले दो दिन क्या होगा?
पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आई नम हवाओं के असर से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और फसलों को नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।