हिंदी
UP Weather Update: मौसम अपडेट (Img: Google)
New Delhi: उत्तर प्रदेश में भीषण लू और चिलचिलाती धूप झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। आज यानी 13 मई को पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और धूलभरी आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और बहराइच जैसे जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो आंधी के दौरान 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की भी चेतावनी दी गई है।
Maharajganj News: जंगल और गांवों में धधक रही अवैध भट्ठियां, पुलिस की छापेमारी में तीन दबोचे गए
गर्मी से केवल पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी राहत मिलने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और धूलभरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा आगरा, मथुरा और बरेली बेल्ट में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
पिछले 24 घंटों में बांदा जिला 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, सबसे कम तापमान उरई में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मेरठ और लखनऊ मंडल में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रहने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
Raebareli News: पूर्व विधायक के घर के सामने आग का गोला बना ट्रक, हाईवे पर लगा जाम
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
किसानों के लिए: कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर ढक कर रखें।
आम जनता के लिए: आंधी और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
सुरक्षा: कच्चे मकानों और टिन शेड वाले लोग विशेष सावधानी बरतें।
Location : New Delhi
Published : 13 May 2026, 6:59 AM IST