आज की ताजा खबरें Live: राजनीति-राज्य और देश से जुड़ी सभी अपडेट्स, पढ़ें 4 नवंबर की बड़ी न्यूज़

आज की ताज़ा खबरें लाइव 4 नवंबर 2025 की देश, राजनीति, राज्यों और समाज से जुड़ी बड़ी खबरें एक ही जगह। जानें कौन से फैसले ले रही है सरकार, क्या है विपक्ष की रणनीति और क्या हो रहा है आपके राज्य में। पढ़ते रहिए अपडेट्स लगातार।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 4 November 2025, 8:06 AM IST
google-preferred
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 04 Nov 2025 06:11 PM (IST)

      इजरायल का आरोप: हमास ने फिर तोड़ा सीजफायर

      इजरायल ने दावा किया है कि हमास ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किया। दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और क्षेत्र में संघर्ष की आशंका बनी हुई है।

    • 04 Nov 2025 05:43 PM (IST)

      बिलासपुर रेल हादसे की CRS लेवल पर जांच होगी

      बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन ने मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। घटना शाम 4 बजे हुई। घायलों का इलाज चल रहा है। सीपीआरओ ने बताया कि हादसे की वजह CRS लेवल की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

    • 04 Nov 2025 05:41 PM (IST)

      हमीरपुर में नाबालिग ने महिला पर जानलेवा हमला

      हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 14 वर्षीय नाबालिग ने 40 वर्षीय महिला से दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर नाबालिग ने महिला पर जानलेवा हमला किया। घायल महिला को PGI में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

    • 04 Nov 2025 04:53 PM (IST)

      पश्चिमी हिमालय में तूफान की चेतावनी, बारिश और बर्फबारी की संभावना

      भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में 4-5 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है, सावधानी बरतें।

    • 04 Nov 2025 04:51 PM (IST)

      SIR डर से बंगाल में 7 मौतें, TMC नेता का दावा

      टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में SIR अभियान के डर से केवल 7 दिनों में 7 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मामले ने राजनीतिक और सामाजिक चिंता बढ़ा दी है।

    • 04 Nov 2025 03:59 PM (IST)

      31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा

      केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के चंपारण में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों और सख्त सुरक्षा कदमों पर तेजी से काम कर रही है।

    • 04 Nov 2025 03:03 PM (IST)

      MP जहरीले कफ सिरप मामले में मेडिकल संचालक गिरफ्तार

      मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से कई बच्चों की मौत के मामले में SIT ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिना अनुमति खतरनाक दवाओं की बिक्री का आरोप है। जांच एजेंसियां सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

    • 04 Nov 2025 02:13 PM (IST)

      BJP सांसद रवि किशन को धमकी देने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

      BJP सांसद रवि किशन को फोन पर धमकी देने वाले आरोपी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने धमकी देने की बात कबूल की है। मामले की जांच यूपी पुलिस के साथ मिलकर की जा रही है।

    • 04 Nov 2025 01:18 PM (IST)

      कर्नाटक कांग्रेस विधायक हुलप्पा मेटी का निधन

      कर्नाटक के कांग्रेस विधायक हुलप्पा मेटी का निधन हो गया है। वे बागलकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

    • 04 Nov 2025 12:56 PM (IST)

      लालू यादव पर अमित शाह का तंज

      गृहमंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जंगलराज वापस नहीं आने देगी। उन्होंने विपक्ष पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है।

    • 04 Nov 2025 12:25 PM (IST)

      मणिपुर में मुठभेड़ सुरक्षा बलों ने 4 उग्रवादियों को किया ढेर

      मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 मिलिटेंट्स मारे गए। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने निगरानी और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं।

    • 04 Nov 2025 11:35 AM (IST)

      ड्रग्स केस में ऋषभ बसोया पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी

      NCB ने 13,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स तस्करी मामले में आरोपी ऋषभ बसोया के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। बसोया लंबे समय से फरार बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए इंटरपोल की मदद ले रही हैं।

    • 04 Nov 2025 10:56 AM (IST)

      JNU छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी

      JNU छात्र संघ (JNUSU) चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। छात्र नए केंद्रीय पैनल और काउंसलरों का चयन करेंगे। कैंपस में वोटिंग को लेकर छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है। परिणाम देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

    • 04 Nov 2025 10:24 AM (IST)

      तेजस्वी यादव का वादा

      RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो राज्य की हर महिला को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में होगा।

    • 04 Nov 2025 09:44 AM (IST)

      छोटी बचत से बड़ा लाभ कमाना

      आर्थिक सुरक्षा और वेल्थ निर्माण के लिए केवल पैसे कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन पैसों को सही दिशा में निवेश करना अधिक महत्वपूर्ण होता है। अक्सर देखा गया है कि सीमित इनकम वाले लोग भी लंबी अवधि के समझदारीपूर्ण निवेश से वित्तीय स्वतंत्रता हासिल कर लेते हैं। वहीं, कुछ लोग निवेश के सही विकल्पों से अनजान रहते हैं और गलत निर्णय लेने के कारण आर्थिक नुकसान उठाते हैं।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

    • 04 Nov 2025 09:12 AM (IST)

      दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण AQI 347

      दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। मंगलवार सुबह ITO इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 347 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम हवा की गति और प्रदूषण के बढ़ते स्तर से हालात और बिगड़ सकते हैं।

    • 04 Nov 2025 08:46 AM (IST)

      बिहार चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज थमेगा

      बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम थम जाएगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने अंतिम दिन वोटरों को लुभाने के लिए जोर-शोर से रैलियां और जनसभाएं कीं।

    • 04 Nov 2025 08:28 AM (IST)

      क्यों बना 8वां वेतन आयोग?

      भारत में वेतन आयोग केवल सरकारी कर्मचारियों के वेतन तय करने का माध्यम नहीं होता, बल्कि यह देश की आर्थिक नीतियों, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक सुधार का महत्वपूर्ण स्तंभ भी है। पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। इस फैसले से देशभर के लगभग 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनधारक सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

      वरिष्ठ पत्रकार मनोज टिबड़ेवाल आकाश ने अपने चर्चित शो The MTA Speaks  में आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर सटीक विश्लेषण किया।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

       

    • 04 Nov 2025 08:08 AM (IST)

      गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      गोरखपुर जिले की थाना एम्स पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने डकैती का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में की गई, जिन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए सभी थानाध्यक्षों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

New Delhi: आज की ताजा खबरें लाइव में पढ़ें 4 नवंबर की सभी बड़ी राजनीतिक, राज्य और देश से जुड़ी अपडेट्स। जानें सरकार के अहम फैसले, विपक्ष की प्रतिक्रिया, स्थानीय और राष्ट्रीय घटनाएं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, जो आपके दिन की शुरुआत करें पूरी जानकारी के साथ।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 4 November 2025, 8:06 AM IST