
पीएम मोदी का संबोधन आज
New Delhi: देशभर की निगाहें आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार्षिक संबोधन पर टिकी हुई हैं। हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि पीएम मोदी अपने भाषण में कौन से अहम मुद्दों पर बात करेंगे और क्या कोई बड़ा ऐलान करेंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीएम मोदी किस विषय को प्राथमिकता देंगे, लेकिन कयासों का बाजार गर्म है।
जीएसटी की नई दरों के लागू होने को लेकर यह माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस विषय पर अपनी बात रख सकते हैं। 22 सितंबर से नए जीएसटी स्लैब प्रभावी होने जा रहे हैं, जिसमें 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब हटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत स्लैब को लागू किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल बनाना और आम जनता को राहत देना है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस बड़े सुधार के फायदे जनता के सामने रख सकते हैं।
काम की खबर: अब पुरानी MRP पर नहीं देना होगा ज्यादा पैसा, सरकार के इस आदेश से मिली राहत
इसके अलावा, पीएम मोदी के संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे मंत्रों पर भी जोर दिया जा सकता है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए मोदी सरकार ने कई पहलें शुरू की हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के बीच भारत की स्थिति और उसकी कूटनीतिक रणनीति पर भी पीएम मोदी कुछ संकेत दे सकते हैं।
संसद सत्र के बाद देश की जनता के सामने यह संबोधन इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें सरकार की आगामी योजनाओं और नीतिगत बदलावों का संकेत मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री का यह भाषण देश की आर्थिक दिशा और सामाजिक गतिशीलता को प्रभावित करेगा।
Uttarakhand News: नकल माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह फिर पहुंचा सलाखों के पीछे
अब जब जीएसटी की नई दरें लागू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं, तो उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी का यह संबोधन एक स्पष्ट संदेश देगा और आम जनता के मन में व्याप्त सवालों का समाधान करेगा। चाहे वह आर्थिक सुधार हो, सामाजिक समरसता की बात हो या अंतरराष्ट्रीय संबंधों की मजबूती आज का संबोधन हर मोर्चे पर चर्चा का विषय बनेगा।
तो फिर इंतजार कीजिए शाम पांच बजे तक, जब प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन के जरिए देश को दिशा और प्रेरणा देंगे। सवाल यही है क्या होगा आज का बड़ा ऐलान? सस्पेंस बरकरार है!
Location : New Delhi
Published : 21 September 2025, 1:29 PM IST