‘दादी ने मुझे जीवन का अनमोल उपहार दिया’ इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर दादी के साथ बचपन की यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने उन्हें 'असतो मा सद्गमय' की प्रार्थना सिखाई थी। इस मौके पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और हामिद अंसारी ने भी श्रद्धांजलि दी।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 31 October 2026, 10:04 AM IST
google-preferred

New Delhi: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। राहुल ने अपनी दादी के साथ बचपन की यादें साझा कीं और बताया कि उन्होंने ही उन्हें एक विशेष प्रार्थना सिखाई थी।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा कि दादी की गोद में बैठकर उनके दोनों हाथ थामना और उनकी आवाज में पवित्र शब्दों को सुनकर दोहराना उनके लिए बेहद खूबसूरत अनुभव था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने उन्हें जीवन का अनमोल उपहार दिया था।

राहुल गांधी ने साझा की बचपन की याद

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दादी ने मुझे यह प्रार्थना सिखाई- असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय।"

इस प्रार्थना का अर्थ है- हमें असत्य से सत्य की ओर, अंधकार से प्रकाश की ओर और मृत्यु से अमरत्व की ओर ले चलो।

राहुल ने आगे लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि दादी से जुड़ा यह पल उनके लिए इतना खास और यादगार बन जाएगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने 'ॐ शांति, शांति, शांति' लिखकर अपनी दादी को याद किया।

सोनिया गांधी और खड़गे ने भी दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इंदिरा गांधी स्मारक पहुंचे।

सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

Location :  New Delhi

Published :  31 October 2026, 10:04 AM IST

Advertisement