‘दादी ने मुझे जीवन का अनमोल उपहार दिया’ इंदिरा गांधी को याद कर भावुक हुए राहुल
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर दादी के साथ बचपन की यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने उन्हें ‘असतो मा सद्गमय’ की प्रार्थना सिखाई थी। इस मौके पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और हामिद अंसारी ने भी श्रद्धांजलि दी।