Raebareli: राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा, तैयारियां तेज

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय रायबरेली के दौरे की खबर है। उनके संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके इस दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जोड़कर देखा जा रहा है। दौरे के दौरान संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जायेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 May 2026, 2:09 AM IST
google-preferred

Raebareli: कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र जाएंगे। उनके संभावित दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह है। राहुल के दौरे को लेकर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि 19 और 20 मई को राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे 19 मई को बछरावां के ठकुराइन खेड़ा में बारात घर का लोकार्पण करेंगे और खीरो और लालगंज में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दौरे के दूसरे दिन 20 मई को भुएमऊ गेस्ट हाऊस में आम जनता से मुलाकात करेंगे। लोधवारी गांव में वीरा पासी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहीं पर संविधान को लेकर आयोजित मीटिंग में भाग लेंगे।

लखनऊ पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, क्या ‘यादव’ का था इतना बड़ा कसूर? जो दिनदहाड़े माथे में मार दी गोली

अमेठी होंगे रवाना

इसके बाद अमेठी के लिए रवाना हो जाएंगे। अमेठी में एक कार्यक्रम में शिरकत करें। इसके साथ ही कांग्रेस नेता स्व. योगेंद्र मिश्रा के आवास जाएंगे। परिजनों से मुलाकात कर उनको सांत्वना देंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर 19 को आएंगे। वे कई कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे का कोई लिखित में कोई कार्यक्रम तो अभी नहीं आया, लेकिन उनके संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं। अमेठी लंबे समय तक गांधी परिवार का परंपरागत गढ़ रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा भी लगातार स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। राहुल गांधी वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पराजित हो गए थे।

योगी सरकार के नए मंत्रियों को मिले विभाग, जानिए किस मंत्री को मिली कौन-सी जिम्मेदारी

2027 चुनाव रणनीति की होगी तैयारी 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह बैठक संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी चुनाव की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा होगी। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज करने पर चर्चा संभव है।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन सकते हैं।

Location :  Raebareli

Published :  18 May 2026, 2:04 AM IST

Advertisement