हिंदी
पंजाब में पराली जलाने पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप (Img: X)
New Delhi: दिवाली का त्योहार जहां रोशनी और खुशियों के लिए जाना जाता है, वहीं पंजाब में इस बार पराली जलाने की घटनाओं को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि दिवाली की रात पंजाब में खेतों में पराली जलाने की घटनाएं अचानक 10 गुना से ज्यादा बढ़ गईं। उन्होंने आशंका जताई कि किसानों के खेतों में जानबूझकर आग लगाई गई। इस मामले में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।
सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को कपिल मिश्रा ने बताया कि 5, 6 और 7 नवंबर के बीच पंजाब में पराली जलाने की लगभग 100 से 125 घटनाएं सामने आई थीं। हालांकि, 8 नवंबर की शाम तक यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 1,200 हो गया।
Live : Kapil Mishra Press Conference
कल शाम हमें पंजाब के किसानों के फोन आने लगे... कि रात के समय खेतों में आग लगाई जा रही है।जब किसान अपने घरों में दिवाली मना रहे होते हैं, तब कुछ लोग उनके खेतों में आग लगा देते हैं और फिर वहां से भाग जाते हैं।
हमें इस बात पर यकीन नहीं हुआ... हमने सच्चाई का पता लगाने का फैसला किया...
हमने भारत सरकार को मिलने वाले सैटेलाइट डेटा को देखा, जो पराली जलाने से जुड़ा है।
इस डेटा से साबित होता है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और पंजाब के खेतों में जानबूझकर आग लगाई गई।
5, 6 और 7 नवंबर के सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 7 नवंबर को 125 जगहों पर पराली जलाई गई थी...
लेकिन कल शाम के डेटा के मुताबिक, दिवाली के दिन 1200 जगहों पर पराली जलाई गई... यह संख्या 10 गुना कैसे बढ़ गई?...
यह वाकई एक बहुत गंभीर मामला है।
यह किसानों के खिलाफ, दिवाली के खिलाफ, दिल्ली के खिलाफ और पंजाब के खिलाफ एक साजिश है...
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 9, 2026
उन्होंने बताया कि यह जानकारी केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सैटेलाइट डेटा से मिली है। मंत्री के अनुसार, कई किसानों ने फोन पर शिकायत की कि जब वे अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहे थे, तब उनके खेतों में आग लगा दी गई। इसे देखते हुए उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भारत सरकार की Satellite का आंकड़ा साफ बता रहा है कि पंजाब में ठीक दिवाली के दिन, साजिश कर के परली की आग लगाई गई है.. https://t.co/2CZVRBDZZT
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 9, 2026
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कपिल मिश्रा ने पंजाब में वायु प्रदूषण से जुड़े आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने दावा किया कि 9 नवंबर की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मालोट में 1,238, अबोहर में 1,307 और संगरूर में 1,651 तक पहुंच गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि खेतों में आग लगाने के लिए जिम्मेदार लोगों की अब तक पहचान क्यों नहीं की गई है और पूछा कि इस प्रदूषण से किसानों को राहत दिलाने की जिम्मेदारी कौन लेगा।
पंजाब का किसान खुद दम घुटने से परेशान है,
वो पराली नहीं जलाना चाहता..
तो फिर सवाल ये है कि पंजाब में किसानों के खेतों में आग लगा-लगाकर कौन भाग रहा है और क्यों लगवाई जा रही हैदिवाली को टारगेट किया गया, पटाखों को गाली दी गई, हिंदुओं के त्योहार का अपमान किया गया
ये पेड कैंपेन इसलिए चलाया गया क्योंकि उन्हें पहले से पता था कि पंजाब में आग लगवाई जा चुकी है
इसलिए भगवंत मान जी से मांग है कि कल रात जहां-जहां आग लगी, वहां FIR दर्ज कराई जाए और ईमानदारी से जांच कराई जाए
उन क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी के विधायकों, नेताओं और दिल्ली से पंजाब गए लोगों के फोन रिकॉर्ड चेक किए जाएं, अगर यह जांच ईमानदारी से हो गई, तो इस साजिश का सच सामने आ जाएगा
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 9, 2026
कपिल मिश्रा ने भगवंत मान से आग्रह किया है कि 8 नवंबर की रात को प्रभावित इलाकों में हुई घटनाओं के संबंध में FIR दर्ज की जाए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों और नेताओं व दिल्ली के उन पार्टी नेताओं के फोन रिकॉर्ड की जांच की मांग की है जो इस समय पंजाब में हैं। हालांकि, उनका यह आरोप कि खेतों में जानबूझकर आग लगाई गई थी, अभी भी जांच का विषय है।
प्री दिवाली और पोस्ट दिवाली का आंकड़ा सामने हैं..
2023 में प्रदूषण में 43.33% की बढ़ोतरी हुई थी, 2024 में लगभग 10% की बढ़ोतरी हुई थीइस बार पहली बार प्री दिवाली और पोस्ट दिवाली में प्रदूषण -1.33% रहा है।ये केजरीवाल की सारी साजिशों और झूठ के बावजूद हुआ है,
पंजाब में आग लगवाने के बावजूद हुआ है,
7 तारीख की शाम को 1200 जगह खेतों में आग लगाने के बावजूद हुआ हैये इसलिए हुआ क्योंकि लोगों की नीयत साफ थी और जनता और सरकार ने मिलकर मेहनत की
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) November 9, 2026
दीवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर चर्चा करते हुए मिश्रा ने दावा किया कि 2023 में दीवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में 43.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और 2024 में दीवाली के बाद इसमें लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। इसके विपरीत इस साल दीवाली से पहले और बाद के आंकड़ों की तुलना करने पर 1.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदूषण की समस्या अभी पूरी तरह से हल नहीं हुई है, लेकिन सरकार और जनता के प्रयासों से सुधार के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दीवाली, पटाखों और सनातन परंपराओं के खिलाफ एक नैरेटिव बना रही है। उन्होंने तर्क दिया कि किसानों को दीवाली के जश्न के खिलाफ खड़ा करने के बजाय किसानों के हितों की रक्षा करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 9 November 2026, 4:42 PM IST