Tamilnadu: पटाखा फैक्ट्री में 21 जिंदा जले, PM मोदी और CM स्टालिन ने जताया दुख

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई किलोमीटर तक असर महसूस किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए राहत की घोषणा की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 April 2026, 5:21 PM IST

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस हादसे में महिलाओं समेत 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में पटाखों को शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान विस्फोटक रसायनों में घर्षण के कारण अचानक धमाका हो गया। यह फैक्ट्री ‘वनजा फायर वर्क्स’ नाम से संचालित एक लाइसेंसी यूनिट थी, जिसके मालिक मुथुमणिक्कम बताए जा रहे हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के चार कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इसकी आवाज करीब 10 किलोमीटर तक सुनी गई। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 30 कर्मचारी काम कर रहे थे।

राहत-बचाव कार्य तेज

घटना के तुरंत बाद सिवाकासी, सत्तूर और विरुधुनगर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

Census 2027: फर्रुखाबाद में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण… हर घर तक पहुंचेगी सटीक गिनती

इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में कंपन महसूस किया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।

PM मोदी और CM स्टालिन ने जताया शोक

नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिकों को लिया गया हिरासत में, सैटेलाइट फोन बरामद

वहीं एम.के. स्टालिन ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मंत्रियों केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम तेनारासु को मौके पर जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने और राहत कार्यों का समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

Location :  Tamil Nadu

Published :  19 April 2026, 5:21 PM IST