हिंदी
देश के अलग-अलग शहर के लोगों ने आतिशबाज़ी के साथ नए साल का स्वागत किया। जैसे ही घड़ी ने 12 बजायी, आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
नए साल के जश्न में डूबा समूचा देश
New Delhi: नए साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हो गया। देश ने नए साल 2026 का स्वागत अलग ही अंदाज से किया। जैसे ही घड़ी ने 12 बजायी, आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
देश में लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं।
नए साल 2026 का स्वागत करने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए। रात होते ही यहां जश्न का माहौल दिखा, जहां परिवार, युवा और पर्यटक नए साल की पहली घड़ियों को यादगार बनाने पहुंचे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों ने उत्साह और उल्लास के साथ नए साल 2026 का स्वागत किया।
मुंबई में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर जश्न के साथ किया। आधी रात को बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे, एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं और उत्सव के माहौल का हिस्सा बने।
नए साल के स्वागत के लिए शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद लोग देर रात तक जश्न के माहौल में डूबे रहे।
नए साल की पहली रात देशभर में उत्साह और उमंग के माहौल में डूबी है। मुंबई, दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद, शिमला, देहरादून और गोवा समेत बड़े शहरों में लोगों ने सड़कों, क्लबों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का स्वागत किया. आतिशबाज़ी, संगीत और पार्टियों के बीच हर जगह जश्न का नज़ारा दिखा।
नए साल का जश्न मनाने पर्यटक कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम सहित सभी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर पहुंचे। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ठंड का लुत्फ लेते हुए पर्यटकों ने नया साल मनाया
उत्तराखंड के नैनीताल में नव वर्ष मनाने के लिए पर्यटक की भीड़ उमड़ पड़ी। नए साल के आगमन पर नैनीताल रौशनी से जगमगा उठा।
नए साल के स्वागत में रौशनी में नहाया नैनीताल शहर
नए साल के स्वागत के लिए नैनीताल शहर ने अलग ही छठा बिखेरी है।
विदेशों में भी नए साल का भव्य तरीके से स्वागत हुआ। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भव्य आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, तो वहीं, जापान में आधी रात को मंदिरों की घंटियों की गूंज सुनाई दी। अलग-अलग देशों में नए साल का आगाज़ कहीं रोशनी और संगीत से किया गया। इस मौके पर लौग जमकर मजे कर रहे हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया।