दलील पेश करने हाईकोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम केजरीवाल

दिल्ली की सियासत में सोमवार को एक नई हलचल देखने को मिली, जब एक बड़े मामले को लेकर हाईकोर्ट में अहम कदम उठाया गया। पहले से ही चर्चा में चल रहे इस केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मामला फिर सुर्खियों में आ गया?

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 April 2026, 1:37 PM IST

New Delhi:  आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को जज बदलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। शराब नीति मामले में उन्होंने न सिर्फ हाईकोर्ट में खुद दलील देने का फैसला किया है, बल्कि सुनवाई कर रहे जज को हटाने की अर्जी भी दाखिल की। डाइनामाइट न्यूज़ की टीम ताजा हालत जानने के लिए मौके पर है और पल-पल की खबर का अपडेट दे रही है।

गौरतबल है कि शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बरी होने के बाद उनके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। यह अर्जी उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता के सामने लगाई है।

दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल खुद पेश करेंगे अपनी दलीलें- आखिर खुद बहस करने के पीछे क्या है रणनीति?

इससे पहले 27 फरवरी को निचली अदालत ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 22 लोगों को इस मामले में राहत दी थी। अदालत ने कहा था कि जांच एजेंसी के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे पहली नजर में ही मामला बनता हुआ दिखे। साथ ही जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे, जिसे बाद में हाईकोर्ट ने अस्थायी रूप से रोक दिया।

आबकारी केस में नया मोड़: केजरीवाल कल हाईकोर्ट में रखेंगे पक्ष… सुनवाई से पहले बड़ा अपडेट

इसके बाद CBI ने हाईकोर्ट का रुख किया और निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी। एजेंसी का कहना है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया गया है। कोर्ट ने इस अपील पर सुनवाई करते हुए कुछ शुरुआती टिप्पणियां भी की थीं, जिससे विवाद और बढ़ गया।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फरवरी महीने में एसआईआर को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में खुद भी मौजूद थीं। ममता बनर्जी न सिर्फ खुद कोर्ट में थी, बल्कि दलीलें भी रखी थीं। अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार कोर्ट ने मामले की 13 अप्रेैल को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। केजरीवाल की इस याचिका पर अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जज बदले जाने की मांग से संबंधित है। केजरीवाल ने अदालत में स्पष्ट किया है कि वह अपने मामले की पैरवी स्वयं करेंगे।

उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो की मूल याचिका पर हो रही सुनवाई के दौरान जज को बदलने की मांग की है।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 1:37 PM IST