FCRA Registration के नाम पर खेल का आरोप, गृह मंत्रालय के दो अधिकारी गिरफ्तार; जांच में सामने आई ये बात

गृह मंत्रालय से जुड़े FCRA Registration मामले में दिल्ली पुलिस की Special Cell ने दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक संगठन का पंजीकरण और Renewal आसान कराने के बदले कथित तौर पर रिश्वत मांगने का आरोप है। गृह मंत्रालय ने जांच के साथ कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू की है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 September 2026, 8:34 AM IST
google-preferred

New Delhi: गृह मंत्रालय से जुड़े FCRA Registration मामले में रिश्वत मांगने के आरोप ने हलचल बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की Special Cell ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक संगठन के लंबित FCRA Registration को आगे बढ़ाने के बदले कथित तौर पर पैसे मांगने का आरोप है। गृह मंत्रालय ने मामले में कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू करने की जानकारी दी है।

28 सितंबर को दिल्ली में हुई गिरफ्तारी

गृह मंत्रालय के अनुसार, दोनों अधिकारियों को 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में पकड़ा गया। इनमें एक Senior Accountant और दूसरा Accountant है। कार्रवाई गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की Special Cell ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से की।

मंत्रालय के मुताबिक, दोनों अधिकारियों पर एक संगठन के लंबित FCRA Registration को आसान बनाने के बदले कथित तौर पर अवैध रकम मांगने का आरोप है। मामले की जांच अभी जारी है।

एक अधिकारी Foreigners Division में तैनात

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में से एक फिलहाल गृह मंत्रालय की Foreigners Division में तैनात है। दूसरा Pay and Accounts Office में कार्यरत है और इससे पहले Foreigners Division में सेवाएं दे चुका है। मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों के कुछ संगठनों के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

आरोप है कि वे संगठनों के FCRA Registration और Renewal से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने के बदले पैसे की मांग कर रहे थे। इन आरोपों की जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

गृह मंत्रालय ने दोहराई Zero-Tolerance Policy

मामले के सामने आने के बाद गृह मंत्रालय ने भ्रष्टाचार के प्रति अपनी Zero-Tolerance Policy दोहराई है। मंत्रालय ने कहा है कि आरोपित अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

Asian Games 2026: ज्योति, प्रतिका और चिखिता की तिकड़ी ने रचा इतिहास, चीन को पछाड़कर देश की बेटियों ने जीता स्वर्ण

FCRA सेवा के लिए एजेंट की जरूरत नहीं

गृह मंत्रालय ने संगठनों को यह भी स्पष्ट किया है कि FCRA से जुड़ी सेवाएं आधिकारिक FCRA Portal के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। मंत्रालय के अनुसार, किसी भी FCRA सेवा में सहायता के लिए किसी बिचौलिए, एजेंट या निजी व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।

मामले में जांच जारी है और अधिकारियों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जांच के आधार पर आगे बढ़ेगी।

Location :  New Delhi

Published :  30 September 2026, 8:34 AM IST

Related News

Advertisement