ESG के 3 Pillars कैसे बदल रहे हैं कंपनियों की सफलता की परिभाषा? डाइनामाइट न्यूज़ की सीरीज में जानिए

आज के कॉरपोरेट जगत में सफलता केवल मुनाफे से नहीं, बल्कि जिम्मेदार कारोबारी नीतियों से भी जुड़ी है। Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी बता रही हैं ESG के तीन प्रमुख स्तंभ Environmental, Social और Governance कैसे कंपनियों के कामकाज, पारदर्शिता और टिकाऊ भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 October 2026, 9:52 AM IST
google-preferred

New Delhi: आज के दौर में किसी कंपनी की सफलता केवल उसके मुनाफे और कारोबार के विस्तार से नहीं आंकी जाती, बल्कि यह भी देखा जाता है कि वह पर्यावरण, समाज और पारदर्शिता के प्रति कितनी जिम्मेदार है। इसी सोच को आगे बढ़ाने में ESG (Environmental, Social and Governance) की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण होती जा रही है। यह तीन स्तंभ कंपनियों को जिम्मेदार, पारदर्शी और टिकाऊ भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। क्या है ESG जानिये इस खबर में

क्या है ESG और क्यों है जरूरी?

ESG का पहला स्तंभ Environmental यानी पर्यावरण है। इसके तहत कंपनियों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने, ऊर्जा की बचत करने, प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और प्रदूषण पर नियंत्रण जैसे पहलुओं को देखा जाता है। इसका उद्देश्य विकास के साथ पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करना है।

दूसरा स्तंभ Social यानी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसमें कर्मचारियों के अधिकार, सुरक्षित कार्यस्थल, समान अवसर, विविधता, मानवाधिकार और समाज के प्रति कंपनी की भूमिका शामिल होती है। किसी कंपनी का बेहतर सामाजिक प्रदर्शन उसके कर्मचारियों, ग्राहकों और समुदाय के साथ भरोसेमंद संबंध बनाने में मदद कर सकता है।

तीसरा स्तंभ Governance यानी सुशासन है। इसमें कंपनी के कामकाज में पारदर्शिता, नैतिक नेतृत्व, जवाबदेही, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और सही कारोबारी निर्णयों को महत्व दिया जाता है। मजबूत सुशासन कंपनी में निवेशकों और अन्य हितधारकों का भरोसा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

मुनाफे से आगे की सोच

Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी बताती हैं कि ESG को समझना आज के कॉरपोरेट जगत के लिए क्यों जरूरी है। ESG कंपनियों को केवल तत्काल लाभ के बजाय दीर्घकालिक प्रभाव, जोखिम और जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देने की प्रेरणा देता है।

Location :  New Delhi

Published :  14 October 2026, 9:52 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement