Delhi Weather: बारिश से मिलेगी प्रदूषण से राहत? दिल्ली-NCR में Severe AQI का अलर्ट

आज दिल्ली-NCR में मौसम में थोड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) का असर उत्तर-पूर्वी हिस्सों की तरफ बढ़ने की संभावना है, जिससे दिल्ली में बारिश के आसार बढ़ गए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 8:03 AM IST

New Delhi: दिल्ली में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वायु प्रदूषण का स्तर भी ऊपर चला गया है, जो यहाँ रहने वालों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' (severe) श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज, 15 नवंबर को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

आज दिल्ली में बारिश की संभावना

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, एक नया 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है, दिल्ली और आसपास के इलाकों में इसका असर  देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही  कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश से हवा में मौजूद धूल के कण नीचे बैठ सकते हैं, जिससे प्रदूषण से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है—हालांकि यह राहत बहुत कम समय के लिए होगी।

सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर

प्रदूषित हवा के कारण सांस लेने में दिक्कत

बता दे कि शनिवार से ही दिल्ली का मौसम और खराब हो चुका है। आज रविवार के दिन भी आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। शनिवार को दिल्ली के 17 इलाकों में धुंध रही , तो आज भी 'गंभीर' श्रेणी में दिल्ली का मौसम रहेगा।

Sultanpur: बजरंग चौक पर मौत बनकर आया अज्ञात वाहन, टेंट व्यवसायी की दर्दनाक मौत

हालांकि आज होने वाली हल्की बूंदाबांदी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सुधार कितना होगा, यह बारिश की मात्रा और हवा की गति पर निर्भर करेगा।

दिल्ली-NCR में नमी (humidity) का स्तर बढ़ने के कारण, हवा की गुणवत्ता लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी हो रही हैं। जिन लोगों को पहले से ही सांस या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है, उनके लिए खतरा सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को सलाह दी है कि खराब हालात के दौरान वे घर के अंदर ही रहें और मास्क का इस्तेमाल करें।

Location :  New Delhi

Published :  15 November 2026, 7:50 AM IST