दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुण्डका में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में 610 सिलेंडर जब्त किए गए। जिनमें 197 भरे और 392 खाली थे। गोदाम में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के सिलेंडर रखे हुए थे। यह नियमों का उल्लंघन था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एलपीजी सिलेंडर जब्त
New Delhi: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बाहरी दिल्ली के मुण्डका इलाके में एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और काले बाजार से जुड़े बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गोदाम में भारी मात्रा में सिलेंडर नियमों के खिलाफ जमा किए जा रहे हैं और इन्हें ऊंची कीमत पर बेचा जाना था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और भारी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए।
610 सिलेंडर बरामद
जांच में सामने आया कि गोदाम में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के कमर्शियल सिलेंडर एक साथ रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, गुरुजी इंडेन गैस सर्विस के पास केवल इंडेन कंपनी के कमर्शियल सिलेंडर रखने और बेचने की इजाजत थी। गोदाम में अन्य कंपनियों के सिलेंडर भी रखे गए थे। इस छापेमारी में कुल 610 सिलेंडर जब्त किए गए। जिनमें 197 भरे हुए। 392 खाली और 21 छोटे आकार के सिलेंडर शामिल थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि स्टॉक रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी थी।
Nainital Road Accident: नैनीताल के चार युवकों की लखनऊ-दिल्ली हाइवे हादसे में दर्दनाक मौत, एक गंभीर
अवैध कारोबार की पूरी तैयारी पकड़ी गई
पुलिस ने बताया कि सिलेंडरों को अवैध तरीके से जमा करके उच्च मूल्य पर बेचा जाना था। मौके से जरूरी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
इंडियन ऑयल ने दी जानकारी
इंडियन ऑयल के अधिकारियों के मुताबिक, 10 मार्च तक इस डिस्ट्रीब्यूटर के पास इंडेन के कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक शून्य होना चाहिए था लेकिन गोदाम में 133 भरे हुए सिलेंडर पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि ये सिलेंडर नियमों के खिलाफ जमा किए गए थे। इससे ग्राहक और सुरक्षा दोनों को खतरा था।
बारिश के बाद ठंडी हवाओं का असर, दिल्ली समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें ताजा अपडेट
पुलिस ने शुरू की पूरी जांच
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि इसमें किसी भी समय बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसलिए इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी जिम्मेदारों को कानूनी दायरे में लाने के लिए प्रयासरत है।