छापेमारी से मचा हड़कंप, घरेलू-व्यावसायिक गैस की अवैध रिफिलिंग का खुलासा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के काली महाल इलाके में प्रशासन ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग गोदाम पर छापेमारी कर 11 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने सभी सिलेंडर जब्त कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।