रोतोंरात सोशल मीडिया पर छाने वाली Cockroach Janta Party के संस्थापक Abhijeet Dipke का इंस्टाग्राम हैक

रातोंरात सोशल मीडिया पर छाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 May 2026, 2:30 AM IST

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने एक्स पर अपने अकाउंट का स्क्रीशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है। मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है। मेटा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अचानक कंट्रोल खत्म हो गया और लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अकाउंट हैक होने की वजह से पार्टी की ऑनलाइन गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं।

अभिजीत दिपके ने एक्स पर एक पोस्ट में अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट पोस्ट कर मेटा को टैग कर लिखा, 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है, मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है'।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 PCS अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट  

मेटा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

हालांकि मेटा ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि बैकअप अकाउंट किसी नियम उल्लंघन की वजह से हटाया गया या फिर किसी अन्य तकनीकी कारण से।

कॉकरोच जनता पार्टी हाल के समय में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही है। पार्टी खुद को युवाओं और जेन-जी की आवाज बताती है और इंटरनेट संस्कृति, मीम्स और डिजिटल कैंपेन के जरिए अपनी पहचान बना रही है।

गौरतलब है कि  यह पार्टी 15 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के परजीवी और कॉकरोच शब्दों वाले बयान के एक दिन बाद बनाई गई थी, जिसने ऑनलाइन काफी ध्यान आकर्षित किया और वायरल हो गई। इसमें राजनेताओं, कार्यकर्ताओं, कलाकारों और विभिन्न आयु वर्ग के सोशल मीडिया यूजर्स का भरपूर समर्थन मिला।

Gurugram Power Crisis: गुरुग्राम में छाया अंधेरा, रैपिड मेट्रो की रुकी रफ्तार, यात्री हलकान

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर कई आवेदन दाखिल

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर अधिकार हासिल करने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। ये आवेदन ऐसे समय में दाखिल किए गए हैं जब कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर टिप्पणियों और डिजिटल मौजूदगी के कारण कुछ ही दिन में लाखों लोगों तक पहुंच बनाने और बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाने के कारण चर्चा में आया है।

Location :  New Delhi

Published :  23 May 2026, 2:15 AM IST