Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र का ऐलान, जानिये सेशन से जुड़ी बड़ी जानकारी

भारत सरकार की सिफारिश पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है। बजट सत्र से जुड़ी खास जानकारी के लिये पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 January 2026, 9:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत सरकार की सिफारिश पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा, और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से एकत्रित होगी, जो सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के संसदीय बजट सत्र के कार्यक्रम को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की सिफारिश पर लिए गए इस निर्णय के अनुसार, संसद का आगामी बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यह सत्र देश के आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए आर्थिक खाका तैयार करने दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

 

 

पहला चरण

सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को होगी। यह चरण लगभग दो सप्ताह तक चलेगा और 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा।

अवकाश 

पहले चरण की समाप्ति के बाद संसद की कार्यवाही में विराम रहेगा। इस दौरान संसदीय समितियां आम तौर पर विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों का अध्ययन करती हैं।

दूसरा चरण

अवकाश के बाद संसद 9 मार्च 2026 को फिर से एकत्रित होगी।

बजट सत्र में AI पर रिपोर्ट पेश किया जा सकता है

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख और भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि वे सरकार को एआई से संबंधित सुझाव प्रस्तुत करेंगे और रिपोर्ट संसद के बजट सत्र में पेश की जाएगी। निशिकांत दुबे ने बताया कि कई देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से संबंधित नियम बनाए हैं।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 9 January 2026, 9:35 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement