अजीत पवार हादसे की जांच की मांग, शिवसेना ने उठाया सवाल, बोले- कुछ तो गड़बड़ है…

एनसीपी नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में रहस्यमय मौत ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि उनके पीछे कुछ गड़बड़ है और पर्दे के पीछे सच छिपा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 February 2026, 11:47 AM IST

Mumbai: एनसीपी नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत ने राजनीति में हलचल मचा दी है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इसे “रहस्यमय” करार देते हुए कहा कि इस हादसे की गंभीर जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अजित पवार के निधन के पीछे कुछ छुपा हुआ सच हो सकता है।

सिंचाई घोटाले से मौत का संबंध?

संजय राउत ने कहा, "अजित दादा ने कहा था कि वह पुराने घर जाना चाहते हैं। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने उन्हें धमकाया कि आपकी सिंचाई घोटाले की फाइल अभी तक बंद नहीं हुई है। फिर अजित पवार ने जवाब दिया कि फाइल मेरे पास है। दस दिन बाद उनकी रहस्यमय मौत हो गई।"

अजीत पवार की पार्टी भी उठा रही सवाल?

जिस तरह अजित पवार जैसे महाराष्ट्र के एक बड़े नेता की प्लेन क्रैश में मौत हुई, और जो बातें सामने आ रही हैं, उसकी जांच होनी चाहिए। मुझे लगता है कि कुछ गड़बड़ है। अजित दादा की अपनी पार्टी ही ये सवाल उठा रही है। उनकी मौत संदिग्ध है। पर्दे के पीछे कुछ हुआ है।

Ajit Pawar Death: कहां हुई चूक? दो साल पहले भी हादसे का शिकार हुआ था वो विमान, जिसमें गई अजीत पवार की जान

इस केस से की तुलना

संजय राउत ने इस घटना की तुलना जस्टिस लोया केस से करते हुए सवाल उठाया कि क्या यहां भी किसी ने पर्दे के पीछे कुछ किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ बयान देने या रिपोर्ट बनाने से कोई सच्चाई सामने नहीं आएगी, बल्कि निष्पक्ष जांच जरूरी है।

कैसे हुई थी अजीत पवार की मौत?

बता दें कि 28 जनवरी को सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती तालुका में क्रैश हो गया था। डीजीसीए ने अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत की पुष्टि की। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

अजित पवार को जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत कई सभाओं को संबोधित करना था। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे और 3 बजे करंजेपुल में जनसभाओं को संबोधित करना था। उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित था।

RIP Ajit Pawar: बॉलीवुड छोड़कर क्यों चुना राजनीति का रास्ता? जानिये अजीत पवार से जुड़ी खास बातें

बारामती में सामने आई विमान दुर्घटना की खबरों में यह बात सामने आई कि पायलट ने लैंडिंग से पहले मेडे कॉल दिया था। इससे संकेत मिलता है कि विमान किसी गंभीर तकनीकी या परिचालन समस्या से जूझ रहा था। फिलहाल इस हादसे की जांच की मांग लगातार उठ रही है।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 2 February 2026, 11:47 AM IST