
हवाई यात्रियों के लिये बड़ा झटका
New Delhi: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संघर्ष की स्थितियों के कारण एविएशन फ्यूल की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी को देखते हुए, IndiGo ने अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 'फ्यूल सरचार्ज' बढ़ाने का फैसला किया है। एयरलाइन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ये नई दरें 14 मार्च, 2026 को रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इसका सीधा सा मतलब यह है कि कल से, IndiGo की फ्लाइट्स के लिए टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले के मुकाबले अपनी जेब ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग खर्चों का एक बड़ा हिस्सा
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की लागत किसी भी एयरलाइन के कुल ऑपरेटिंग खर्चों का एक बड़ा हिस्सा होती है। IndiGo सहित सभी एयरलाइंस का कहना है कि फ्यूल की कीमतों में हुई इस अचानक और तेज़ बढ़ोतरी का उनके पूरे नेटवर्क और बजट पर गहरा असर पड़ेगा। एयरलाइंस के अनुसार, फ्यूल पर होने वाले इस भारी अतिरिक्त खर्च की भरपाई करने के लिए उन्हें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा।
फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला
वहीं इससे पहले, Air India और Air India Express ने 12 मार्च से लागू होने वाले हर घरेलू फ्लाइट टिकट पर 399 का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया था। मंगलवार को जारी एक बयान में, एयरलाइन ने घोषणा की कि नई सरचार्ज प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में, 12 मार्च से शुरू होकर, घरेलू फ्लाइट्स के साथ-साथ दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (SAARC) क्षेत्र के देशों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स पर भी प्रति टिकट 399 का फ्यूल सरचार्ज जोड़ा जाएगा। इस बढ़ते रेट से हवाई यात्रियों के लिये बड़ा झटका है। दरअसल, इस समय मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संघर्ष की स्थिती बनी हुई है। इसी को देखते हुए IndiGo ने अपने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर 'फ्यूल सरचार्ज' बढ़ाने का फैसला किया है।
Location : Delhi
Published : 13 March 2026, 8:45 PM IST
Topics : Air Travelers Airfare Hike Latest News tickets