इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से बढ़ी अफरा-तफरी: हवा-यात्रा से टैक्सी तक यात्रियों की जेब पर भारी मार, पढ़ें पूरी खबर
इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर भारी अव्यवस्था पैदा हो गई। अन्य एयरलाइंस ने किराए कई गुना बढ़ा दिए और टैक्सी चालकों ने भी यात्रियों से मनमानी वसूली की। टर्मिनल-3 पर गेट बंद होने से हजारों लोग घंटों फंसे रहे।