CJP Protest: अभिजीत दीपके से मिला शिक्षा मंत्री को अनोखा बर्थडे गिफ्ट, जानें ऐसा क्या भेजा…जिसे देख भड़क उठे धर्मेंद्र प्रधान

NEET पेपर लीक मामले पर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन पर अनोखा गिफ्ट भेजते हुए इस्तीफे की मांग की और सरकार की गोपनीयता नीति पर तीखे सवाल उठाए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 June 2026, 9:23 AM IST
google-preferred

New Delhi: देश में नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले एक हफ्ते से विरोध प्रदर्शन कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने अब अपने आंदोलन को एक नया और अनोखा मोड़ दे दिया है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 26 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जन्मदिन के अवसर पर जंतर-मंतर से ही उन्हें एक खास 'गिफ्ट' भेजा है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक व्हाइटबोर्ड पर लिखते नजर आ रहे हैं- "हैप्पी बर्थडे, धर्मेंद्र प्रधान। प्लीज इस्तीफा दो।"

'बस अंगूठा लगाना बाकी है'- अभिजीत दीपके

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिजीत दीपके के साथ उनके कई समर्थक भी खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बोर्ड पर संदेश लिखने के बाद सीजेपी फाउंडर ने वीडियो में कहा, "धर्मेंद्र प्रधान जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कृपया करके अपने पद से इस्तीफा दे दीजिए।

NEET UG Admission Guide: देश के 824 मेडिकल कॉलेजों में 1.29 लाख सीटों पर एडमिशन शुरू, चॉइस फिलिंग में न करें ये गलती

जन्मदिन के तोहफे के रूप में हम आपको एक इस्तीफा पत्र (रेजिग्नेशन लेटर) भेज रहे हैं। आपको कुछ ज्यादा नहीं करना है, बस उस पत्र पर अपना अंगूठा लगाना है।" कॉकरोच जनता पार्टी का साफ कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।

गोपनीयता और सोशल मीडिया ब्लॉक पर खड़े किए तीखे सवाल

जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप भी लगाया। प्रोटेस्ट के पांचवें दिन कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।

इस कार्रवाई पर गुस्सा जाहिर करते हुए दीपके ने कहा कि जब उन्होंने अधिकारियों से अकाउंट ब्लॉक करने का कारण पूछा, तो अफसरों ने इसे 'गोपनीय' बताते हुए जानकारी देने से साफ मना कर दिया। दीपके ने सरकार को घेरते हुए तंज कसा, "जब देश में हर प्रशासनिक चीज को गोपनीय बताया जा रहा है, तो फिर सरकार NEET का पेपर गोपनीय क्यों नहीं रख सकी?"

CJP Protest: नीट पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग तेज, CJP को मिला DU शिक्षकों का समर्थन

'हम टैक्सपेयर्स हैं, आतंकवादी नहीं'

अभिजीत दीपके ने परीक्षाओं में धांधली के कारण मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों का मुद्दा भी बेहद प्रखरता से उठाया। उन्होंने भावुक और आक्रोशित होते हुए कहा कि अगर समय रहते पेपर लीक को नहीं रोका जाता, तो कई निराश छात्रों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाए जाने पर उन्होंने कहा, "हम और हमारे माता-पिता देश के ईमानदार करदाता (Taxpayers) हैं।

इसके बावजूद हमें आतंकवादी की तरह देखा जा रहा है और कहा जा रहा है। क्या यह देश के भविष्य और युवाओं के लिए बेहद शर्मनाक बात नहीं है?" दीपके ने साफ किया कि देश की शिक्षा व्यवस्था में जब तक बुनियादी सुधार नहीं होते, युवाओं की आवाज दबने नहीं दी जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  26 June 2026, 9:23 AM IST

Related News

Advertisement