हिंदी
उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा चुनाव मैदान में होंगी।
आम आदमी पार्टी
New Delhi: दिल्ली नगर निगम की 12 वार्ड सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और विनोद नगर से गीता रावत चुनाव मैदान में होंगी।
Announcement 🚨
Aam Aadmi Party is pleased to announce the list of candidates for Delhi’s MCD by-elections. pic.twitter.com/PSjrU3THdq
— AAP (@AamAadmiParty) November 9, 2025
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, दक्षिण पुरी वार्ड से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार-ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और विनोद नगर से गीता रावत को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, शालीमार बाग-बी से बबिता अहलावत, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, द्वारका से राजबाला सहरावत, मुंडका से अनिल लाकड़ा और नारायणा से राजन अरोरा को मैदान में उतारा गया है।
Delhi Fire Incident: वजीरपुर की बर्तन फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद
दिल्ली नगर निगम की इन 12 सीटों पर नामांकन की अंतिम तारीख 10 नवंबर तय की गई है। इन उपचुनावों को तीनों प्रमुख दलों भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए अहम परीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि यह दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद पहली राजनीतिक भिड़ंत होगी।
गौरतलब है कि जिन 12 वार्डों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 9 वार्ड भाजपा के पास थे, जबकि 3 पर आम आदमी पार्टी के पार्षद काबिज थे। कई सीटें इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद खाली हुईं, जब मौजूदा पार्षद विधायक चुने गए।
Delhi AQI: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ी हवा, CAQM ने लागू किया ग्रेप-2; जानें किस पर लगी रोक
शालीमार बाग-बी वार्ड की पार्षद रेखा गुप्ता विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पद छोड़ चुकी हैं। वहीं द्वारका-बी वार्ड भाजपा की कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के कारण खाली हुआ था।
इन उपचुनावों में अब भाजपा और आप दोनों अपनी साख बचाने की कोशिश में हैं। भाजपा का दावा है कि वह एमसीडी में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी, जबकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की जनता अब भी उसके कामकाज पर भरोसा रखती है और वह सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए तैयार है।