एक बयान और सियासत में भूचाल: खरगे के बयान पर बवाल, बीजेपी ने मांगी माफी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। चेन्नई में दिए बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की है। बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 21 April 2026, 5:04 PM IST

New Delhi: देश की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तीखी टिप्पणी कर दी। बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया और सत्तापक्ष ने इसे लेकर जोरदार पलटवार शुरू कर दिया। मामला अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर राजनीतिक टकराव में बदलता नजर आ रहा है।

चेन्नई में दिया गया विवादित बयान

यह पूरा विवाद चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आया। यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने AIADMK और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी की। उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया और बयान तेजी से सुर्खियों में आ गया।

अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को ललकारा, कहा- “मुझसे छुटकारा पाने के लिए अब मेरी हत्या करवानी पड़ेगी”

बीजेपी का पलटवार, माफी की मांग

खरगे के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री का अपमान बताते हुए कहा कि कांग्रेस अब तक कई बार ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर चुकी है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को सैकड़ों बार अपमानित किया है और अब इस बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

बयान पर सफाई भी आई सामने

पीएम खोलेंगे 62,000 करोड़ का पिटारा, लाखों युवाओं में खुशी की लहर, जानें शनिवार को क्या करेंगे नरेंद्र मोदी?

विवाद बढ़ने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से सफाई भी दी गई। उन्होंने कहा कि उनका बयान एक राजनीतिक संदर्भ में था और उन्होंने गठबंधन की आलोचना के दौरान यह टिप्पणी की थी। हालांकि, उनकी सफाई के बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा और दोनों दलों के बीच बयानबाजी लगातार जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  21 April 2026, 5:04 PM IST